Sakari naukri India |
- UP Polytechnic Teacher Recruitment 2015 for 1746 posts
- स्कूलों का आवंटन बाद में , 29 जनवरी से नियुक्ति पत्र : 72825 Primary Teacher Latest News
- पांचवी काउंसलिंग में 20 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया , 2800 पदों के लिए हुई थी काउंसलिंग
- 20 हजार पदों पर नियुक्ति नहीं होने से स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था ठप : 72825 Primary Teacher Latest News
- Today's Meeting Updates : 72825 Primary Teacher Latest News
- 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक अभ्यर्थियों को 27 जनवरी तक ज्वाइनिंग देनी होगी : 72825 Primary Teacher Latest News
- शासन जल्द ही हाई मेरिट वालों को विशेष कोड देकर उन्हें प्रवेश से पहले 10 मनपसंद जिलों का विकल्प भरने की प्रक्रिया शुरू कराएगा
- बीटीसी प्रशिक्षुओं ने कलक्ट्रेट में बारी बारी से प्रदर्शन किया : 72825 Primary Teacher Latest News
| UP Polytechnic Teacher Recruitment 2015 for 1746 posts Posted: 16 Jan 2015 10:37 PM PST Uttar Pradesh Polytechnic Recruitment has been released on the official website. The candidate can download the advertisement so that they can apply for the recruitment post in UP Polytechnic Recruitment for the post of Teacher, Peon, Clerk from the website which is www.uppsc.up.nic.in . The candidate can now visit the official website for applying for the post .
UP Polytechnic Teacher Recruitment 2015 Eligibility CriteriaEducational Qualification - The candidate should have done its 10+2 from the recognized university. The candidate also should have done its graduation. Age limit - As per the official report age limitations has not been updated officially . So candidate are advised to visit the official website for getting more age details. Salary Package - Will be updated soon Selection Process - The selection of the applicant will be made on the marks obtained based on the interview and written test. How to Apply- The applicant visit the official website which is www.upsc.up.nic.in . Then find the link to apply online for the post the Teacher , Peon, Clerk . The candidate had to fill the details in form which is asked for. The candidate after filling all the details had to submit the form .
|
| स्कूलों का आवंटन बाद में , 29 जनवरी से नियुक्ति पत्र : 72825 Primary Teacher Latest News Posted: 16 Jan 2015 10:34 PM PST प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत 19 जनवरी से नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। शुक्रवार को सचिव, बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह सहमति बन गई है।इसमें कहा गया है कि नियुक्ति पत्र को चयन पत्र माना जाएगा। हालांकि स्कूलों का आवंटन बाद में किया जाएगा। दरअसल, प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती मामले में आवेदकों ने कई-कई जिलों में आवेदन कर रखे हैं। इसलिए नियुक्ति पत्र के साथ इन्हें तैनाती नहीं दी जा सकती है। कुछ दिनों बाद ही इन्हें स्कूलों का आवंटन कर दिया जाएगा। 27 जनवरी तक इन्हें जॉइन करने का समय दिया जाएगा। इसके बाद रिक्त रह गई सीटों के लिए प्रतीक्षा सूची वालों को बुलाया जाएगा। इन्हें 29 जनवरी से नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इनको भी स्कूलों का आवंटन कुछ दिनों बाद किया जाएगा। अब तक हो चुकी हैं चार काउसलिंग ************************** गौरतलब है कि शिक्षक भर्ती के लिए चार चरणों की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। पात्रों को 19 जनवरी से नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू होगी। डायट प्राचार्यों से चौथे चरण की काउंसलिंग के बाद पात्रों की सूची 17 जनवरी की शाम तक मांगी गई है। इसके बाद नेशनल इंफार्मेटिक सेंटर (एनआईसी) को नामों की सूची देकर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने इसके पहले अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें नियुक्ति पत्र बांटने के संबंध में चर्चा की जाएगी। शिक्षक भर्ती के लिए अब तक चार चरणों की काउंसलिंग हुई है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने तीन चरणों की काउंसलिंग में करीब 52 हजार अभ्यर्थियों को प्रशिक्षु शिक्षक के लिए पात्र पाया था। चौथे चरण में कितनों को पात्र पाया गया है, इसकी सूची डायट प्राचार्यों से मांगी गई है। इसके आधार पर नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू होगी। सचिव बेसिक शिक्षा ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई थी, जिसमें आज अंतिम फैसला ले लिया गया है। तैनाती और प्रशिक्षण देने पर हुआ विचार-विमर्श ********************************** बैठक में एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह, बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा के साथ अन्य विभागीय अधिकारी शामिल हुए। इसमें प्रशिक्षु शिक्षकों को तैनाती और प्रशिक्षण देने पर विचार-विमर्श किया गया। प्रशिक्षु शिक्षकों को बंद और एकल स्कूलों में तैनाती दी जाएगी। यानी ऐसे स्कूल जो बंद चल रहे हैं या जिनमें अभी केवल एक शिक्षक है। बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी गई है। बैठक में यह देखा जाएगा कि ऐसे कितने स्कूल हैं जिनमें शिक्षकों की संख्या कम है। प्रशिक्षु शिक्षकों को इन्हीं स्कूलों में तैनाती दी जाएगी। महिला, निशक्त और टॉप मेरिट वालों को सड़क के किनारे वाले स्कूलों तथा इसके अलावा अन्य को ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में तैनाती दी जाएगी। ![]() ![]()
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe |
| पांचवी काउंसलिंग में 20 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया , 2800 पदों के लिए हुई थी काउंसलिंग Posted: 16 Jan 2015 10:29 PM PST उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान एवं गणित शिक्षकों के 29,334 पदों की भर्ती प्रक्रिया में छह चरणों की काउंसलिंग होने के बाद भी कई पद खाली रह गए हैं। अब एक बार फिर रिक्त पदों पर भर्ती के लिए काउंसलिंग की जाएगी। प्रदेश सरकार ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा से रिक्त पदों की सूचना मांगी है। साथ ही यह तय किया है कि आवेदन के समय जिस मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को बुलाया गया था उसी आधार पर इस बार भी बुलाया जाए। बीएड की शैक्षिक मेरिट के आधार पर सामान्य वर्ग के उन अभ्यर्थियों को बुलाया जाए जिनके 50 फीसदी से ऊपर अंक हैं। जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों में 45 प्रतिशत से अधिक अंक वालों को बुलाया जाए। 2800 पदों के लिए हुई थी काउंसलिंग **************************** गौरतलब है कि उच्च प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान व गणित शिक्षकों के रिक्त करीब 2800 पदों के लिए काउंसलिंग 7 व 8 जनवरी को कराई गई थी। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया था। खास बात ये थी कि छठे चरण की काउंसलिंग के लिए बीस गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। पांचवी काउंसलिंग के बाद बताया गया था कि अभी भी 2800 पद खाली हैं साथ ही ये उम्मीद भी जताई गई थी कि इसके बाद काउंसलिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। विज्ञान व गणित शिक्षकों की भर्ती के लिए पांचवें चरण की काउंसलिंग के बाद रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा गया था। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्धारित प्रारूप भेजते हुए 31 अक्तूबर तक पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा था। उन्होंने पूछा था कि पांचवें चरण की काउंसलिंग में कितने अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें से कितने पात्र पाए गए तथा अभी कितने पद रिक्त हैं। शिक्षकों की नियुक्ति के हुए पांचवी काउंसलिंग में 20 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। जबकि चौथी काउंसलिंग में 15 गुना अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया गया था
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe |
| Posted: 16 Jan 2015 10:27 PM PST प्रदेश के अशासकीय मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त प्राइमरी एवं जूनियर हाई स्कूलों में रिक्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के सरकार के आदेश के बाद भी निदेशक बेसिक शिक्षा की ओर से भर्ती पर रोक नहीं हटी है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार से ठप पड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। संघ के प्रदेश संयोजक उग्रसेन सिंह ने बताया कि अशासकीय मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त प्राइमरी एवं जूनियर हाई स्कूलों में इस समय लगभग 20 हजार पदों पर नियुक्ति नहीं होने से स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था ठप पड़ी है। संघ का कहना है कि 1963 से त्रिभाषा शिक्षकों का वेतन भुगतान करने संबंधी योजना को भी 2010 में रोक दिया गया था, जबकि इस योजना को लागू करने का निर्णय भाषा साहित्य को आगे बढ़ाने के लिए किया गया था। संघ का कहना है कि अशासकीय मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त प्राइमरी एवं जूनियर हाई स्कूलों में चयन प्रक्रिया ठप होने से यह स्कूल बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से बार-बार नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की बात करने के बाद भी रोक नहीं हटी है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ ने रोक हटाने की मांग को लेकर 23 जनवरी को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का फैसला किया है।
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe |
| Today's Meeting Updates : 72825 Primary Teacher Latest News Posted: 16 Jan 2015 09:35 AM PST आज की मीटिंग का सार निम्न हे - 1- नियुक्तिपत्र वितरण की शुरुआत 19 जनवरी से हो जायेगी ! 2- चौथी काउंसलिंग तक मर्ज करके चयन को अंतिम रूप दिया जायेगा 3- वितरण में सम्पूर्ण प्रशासन सतर्क और सहयोगी रहेगा ! 4- जिले के dm की देखरेख में प्रक्रिया सम्पन्न होगी ! 5- अलग-अलग ज़िले के वितरण में एक दो दिन का अंतर आ सकता हे,सो दवाब बनाये रखीये ! 6- ज़िले में चयनितो को एक साथ नियुक्ति दी जायेगी ! 7- विद्यालय का वितरण उसी दिन या अगले दिन कर दिया जायेगा ! 8- विद्यालय मिलने पर हर हाल में उसी दिन जोइन करें,एक दिन की सीनियरटी प्रमोशन में बहूत महत्वपूर्ण होती हे ! 9- चयन सूची में कोई मिस्टेक यथा - नाम,जन्मतिथि आदि गलत होने पर तुरंत bsa और डाईट प्राचार्य को लिखित कंप्लेंट देकर रिसीविंग लें ! 10- चयन में भेदभाव या और कोई विधिक लापरवाही की कंप्लेंट सचिव और मुख्य सचिव से करें और मोर्चा को सूचित करें ! 11- मूल शैक्षणिक प्रपत्रों को bsa दफ्तर में जमा कराना होगा,जिनके जाँच व सत्यापन के बाद ही वेतन /भत्ता की प्राप्ति होगी ! अफवाहों और नाकारात्मकता को नकारते हुये अपनी ऊर्जा की साकारात्मकता को कायम रखते हुये ईश्वर विदित सत्य और न्याय के पथ पर श्रेष्ट सांगठनिक शक्ति के रूप में टीईटी 2011 पास समस्त अभ्यर्थियों के समायोजन तक संघर्ष सतत जारी रहेगा,नेक नियति और आपसी समझ से हम विजेता थे,हैं,सर्वदा होंगे,क्योंकि सन्घेय शक्ति सर्वदा !
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe |
| Posted: 16 Jan 2015 09:36 AM PST अंतत: चार सालों का इंतजार खत्म हुआ। प्रदेश में टीईटी 2011 के आधार पर हो रही 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में नियुक्ति पत्र 19 जनवरी से बांटे जाएंगे। जिलों की एनआईसी की वेबसाइट पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची डाली जाएगी। अभ्यर्थियों को खुद जाकर नियुक्ति पत्र लेना होगा। बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव एचएल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया।
एनआईसी की जिले की वेबसाइट पर जारी होगी सूची-बैठक में फैसला किया गया कि जिलों की एनआईसी की वेबसाइट में चारों काउंसलिंग में शामिल और चयनित अभ्यर्थियों की 18 जनवरी तक सूची डाली जाएगी। ताकि अभ्यर्थी उस जिले में नियुक्ति पत्र लेने पहुंच सके। वहीं समाचार पत्रों में भी विज्ञापन निकाल कर कट ऑफ मेरिट तक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। डाक से नहीं भेजे जाएंगे नियुक्ति पत्र-जितनी रिक्तियां हैं, उतने ही अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। नियुक्ति पत्र लेने के लिए अभ्यर्थी को अपने मूल प्रमाणपत्रों को लेकर जाना होगा ताकि कोई दूसरा व्यक्ति अभ्यर्थी का नियुक्ति पत्र न ले जा सके। जिन जिलों में रिक्तियों की संख्या ज्यादा है, वहां नियुक्ति पत्र बांटने का सिलसिला 19 जनवरी के बाद भी जारी रहेगा। नियुक्ति पत्र चयनित होने का होगा। स्कूल का आवंटन जब अभ्यर्थी ज्वाइनिंग देंगे, तभी होगा। ज्वाइनिंग के समय अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र जमा करने होंगे। 27 जनवरी तक देनी होगी ज्वाइनिंग-अभ्यर्थियों को 27 जनवरी तक ज्वाइनिंग देनी होगी और न देने पर उनका अभ्यर्थन उस जिले से रद्द हो जाएगा। फिर रिक्त पदों की संख्या के आधार पर 29 जनवरी को दोबारा नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। इन भर्तियों का विज्ञापन नवम्बर, 2011 में निकाला गया था। सपा सरकार ने 2012 में इन पदों पर शैक्षिक मेरिट के आधार पर भर्ती करने का फैसला लिया और दोबारा विज्ञापन निकाला लेकिन मार्च, 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने इसे रद्द कर दिया और 2011 के विज्ञापन के आधार पर टीईटी मेरिट से भर्ती करने का आदेश जारी किया। सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe |
| Posted: 16 Jan 2015 09:36 AM PST एक साथ चल रही कई शिक्षक चयन प्रक्रिया के चलते बीटीसी प्रक्रिया से शासन ने ध्यान हटा लिया है। निजी कॉलेजों में खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए शासन ज्यादा गंभीर नजर नहीं आ रहा है। दूसरे चरण की काउंसिलिंग में भाग ले चुके आवेदकों को अब विशेष कोड के लिए लंबा इंतजार करना होगा। प्रशिक्षु शिक्षक चयन प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद ही शासन द्वारा बीटीसी चयन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए कार्रवाई शुरू की जाएगी। ऐसी स्थिति में आवेदकों को फरवरी के प्रथम सप्ताह तक विशेष कोड के लिए प्रतीरक्षारत रहना होगा।
बीटीसी चयन 2013 की प्रक्रिया लगातार लेटलतीफ हो रही है। इस सत्र का प्रशिक्षण शुरू होने के कई माह बाद भी निजी कॉलेजों में सीटों के खाली रह जाने के चलते शासन ने अक्टूबर, नवंबर में दूसरे चरण की काउंसिलिंग में आवेदकों को मौका दिया था। दूसरे चरण की काउंसिलिंग में जनपद में आवेदकों में खासा जोश नजर आया था। 12 दिनों तक चली दूसरे चरण की काउंसिलिंग में लगभग 950 आवेदकों ने भाग लिया था। काउंसिलिंग के बाद कयास लगाया जा रहा था कि शासन जल्द ही हाई मेरिट वालों को विशेष कोड देकर उन्हें प्रवेश से पहले 10 मनपसंद जिलों का विकल्प भरने की प्रक्रिया शुरू कराएगा। लेकिन इसी बीच तीन साल से लंबित पड़ी प्रशिक्षु शिक्षक चयन प्रक्रिया का काम तेजी से शुरू होने के चलते बीटीसी चयन की रफ्तार थम गई। अब शासन को पूरा फोकस शिक्षक चयन प्रक्रिया पर है। शिक्षक चयन प्रक्रिया के काम के चलते फिलहाल सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद के कार्यालय में बीटीसी चयन के संबंध में कोई काम नहीं हो पा रहा है। शिक्षक चयन प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद ही शासन बीटीसी की ओर ध्यान लगाएगा। ऐसी स्थिति में अब विशेष कोड के लिए पिछले दो माह से अधिक समय से प्रतीक्षारत आवेदकों को फिलहाल फरवरी के प्रथम सप्ताह तक इंतजार करना होगा। लंबे इंतजार से परेशान आवेदक इस संबंध में कोई जानकारी न मिलने से डायट पर पहुंच रहे हैं। लेकिन यहां भी उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। डायट प्राचार्य आरएस बघेल ने बताया कि विशेष कोड के संबंध में शासन ने कोई पत्राचार नहीं किया है। सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe |
| बीटीसी प्रशिक्षुओं ने कलक्ट्रेट में बारी बारी से प्रदर्शन किया : 72825 Primary Teacher Latest News Posted: 16 Jan 2015 09:36 AM PST फतेहपुर, जागरण संवाददाता: शुक्रवार को बीटीसी प्रशिक्षुओं ने कलक्ट्रेट में बारी बारी से प्रदर्शन किया। बैच 11 के प्रशिक्षुओं ने मांग उठाई कि 12 बैच के प्रशिक्षुओं की प्रयोगात्मक परीक्षा अभी न कराई जाए। जबकि 12 बैच के प्रशिक्षुओं ने मांग उठाई कि प्रदेश की 57 डायटो में प्रयोगात्मक परीक्षा पूरी हो गयी है और वह भी एनसीटीई के मानक अनुसार प्रशिक्षण पूरा कर लिया तो उनकी भी प्रयोगात्मक परीक्षा कराकर परीक्षा नियामक को अंक भेजे जाए।
इनसेट.. क्या बोले जवाबदेह 2012 के प्रशिक्षुओं का सौ काल दिवस का प्रशिक्षण पूरा है। जिनका प्रशिक्षण पूरा है उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा जनवरी माह में कराई जाए, या नहीं इसका मार्गदर्शन परीक्षा नियामक को पत्र भेज कर मांग लिया गया है। यदि निर्देश मिलता है तो 2012 बैच के प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी। उम्मीद है सोमवार तक स्थित साफ हो जाएगी। सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe |
| You are subscribed to email updates from सरकारी नौकरी - Government Jobs India - Sarkari Naukri To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google Inc., 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |



No comments:
Post a Comment